फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman's body found in bag, suspicion of murder by strangulation

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैग में मिला महिला का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

Tue, 05 Sep 2023 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bag, suspicion of murder by strangulation
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन स्थित मकान में सोमवार की दोपहर एक महिला का शव एक बैग में मिला है। गले पर मिले निशान के आधार पर महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचे और छानबीन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


महिला की पहचान राजनश्री (30) पत्नी घनश्याम के रूप में हुई है। महिला खेड़ा राठौर गांव जिला आगरा की रहने वाली है। बताया गया है कि महिला अपने पति और बच्चों के साथ दो महीने से लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन में एक मकान में किराये पर रहती थी। रक्षाबंधन पर्व पर परिवार अपने बच्चों को लेकर गांव गया हुआ था। महिला के चार बच्चे हैं। जिन्हें अपने गांव छोड़कर पति-पत्नी 2 सितंबर को बहादुरगढ़ लौटे थे। आशंका जताई जा रही है कि उसी दिन महिला राजनश्री का गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के गले पर निशान मिले हैं। दो दिनों बाद सोमवार को जब कमरे के अंदर से दुर्गंध उठनी शुरू हुई तो उसी मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना लाइनपार एसएचओ रामकरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया गया है कि मृतका का पति घनश्याम शहर में घूम-घूमकर अगरबत्ती बेचने का काम करता है। वह घटना के बाद से फरार है। कमरे से वह सारा सामान भी ले गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। उन्हीं के आधार पर जांच शुरू की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन...

महिला का शव कमरे में पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। आशंका है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। हत्या का शक महिला के पति पर है। वह फरार है। मृतका महिला आगरा की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed