{"_id":"5859710a4f1c1b1a56e39fb8","slug":"woman-killed-in-suspicious-circumstances-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में एक युवती की उसके मायके में मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फौरी तौर पर अनुमान लगाया गया है कि महिला ने संदिग्ध हालात में खुदकुशी की है। उसकी मौत गले में फंदा लगने से हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेक्टर-6 की बेटी मनीषा (35) का विवाह हिसार जिले के गांव डाटा निवासी राजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। लेकिन कुछ रोज से वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित अपने मायके में थी। मंगलवार को जब घर के बाकी लोग अपने-अपने काम में लगे थे या बाहर गए हुए थे तो मनीषा ने एकांत पाकर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग किसी काम से उधर गए तो नजर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच कर शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। मनीषा द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।