{"_id":"6089b8018ebc3e729b557ff1","slug":"woman-going-on-bike-with-son-dies-in-collision-with-bus-bahadurgarh-news-rtk6064275151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की बस की टक्कर से मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में नागरिक अस्पताल के पास राज्य परिवहन की बस ने बाइक की टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को चोटें आई हैं। इस सड़क दुर्घटना के बाद यहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। उन्होंने रोष स्वरूप सड़क पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना शहर से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के बेटे विकास के बयान पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मातन निवासी विकास ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सवा 8 बजे वह और उसकी मां किसी काम के लिए गांव से बहादुरगढ़ के लिए चले थे। बाइक वह चला रहा था और उसके पीछे उसकी मां सुनीता बैठी हुई थीं। करीब 9 बजे जब वे नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार के निकट पहुंचे तो पीछे से एक रोडवेज बस चालक लापरवाही से बस चलाता हुआ आया और पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही वे बाइक सहित सड़क पर जा गिरे।
विकास ने कहा कि उसकी मां सुनीता के सिर के ऊपर से बस का टायर गुजर गया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया। हादसे पर गुस्साए राहगीरों ने दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस के प्रयास से यातायात सामान्य हो पाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला सुनीता के बेटे विकास के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।