{"_id":"6748bfd9fd2b77007c0baf34","slug":"woman-accuses-in-laws-of-assault-dowry-harassment-and-rape-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111338-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला का ससुरालियों पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला का ससुरालियों पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का आरोप
Fri, 29 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर निवासी एक महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालियों पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना व दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यहां की निवासी करीब 23 वर्षीय महिला का कहना है कि दो साल पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाती और आए दिन मायके से रुपये लाने के लिए कहा जाता था। जब वह गर्भ से थी तो उस दौरान कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। इन यातनाओं के कारण उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा कि उनके ससुर ने उनके पिता से 25 लाख रुपये की मांग की। उसे परेशान कर वीडियो बनाकर उसके मायके में भेजते और रुपयों की मांग करते। आरोप लगाया कि इस वजह से उसके पिता की तबीयत खराब रहने लगी और डिप्रेशन के कारण उनकी जान चली गई। पिता की मृत्यु के बाद उनका भी स्वास्थ्य खराब रहने लगा। एक दिन जब वह दवा लेकर आराम कर रही थी तो ससुर ने उनके साथ गलत हरकत की। अपने पति को बताया तो उसने में भी उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फिर उसे मायके में छोड़ गए।