फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   with dead body rached hospital family member

शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, एसपी को दी शिकायत, पोस्टमार्टम कराने की गुहार

Fri, 25 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 गांव दुबलधन माजरा निवासी सीमा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा तो मृतका के मायके के लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। बेटी की मौत से आहत पिता एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत देकर पति राजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि राजेंद्र ने पत्नी सीमा को एचआईवी पॉजिटिव बनाया, जिससे कि वह धीरे-धीरे मौत के आगोश में समा गई। राजेंद्र गांव में डॉक्टरी की दुकान चलाता है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


यह है मामला
मूलरूप से गांव सुंदरहेटी हाल दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी रामकिशन ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी सीमा की मौत एचआईवी पॉजिटिव होने के कारण हुई है। वह पोस्टमार्टम करवाना चाहता है। सीमा की शादी वर्ष 2007 में दुबलधन निवासी राजेन्द्र से हुई थी। उसका दामाद राजेन्द्र झोलाछाप डॉक्टर है। शादी के बाद से ही राजेन्द्र उसकी लड़की को परेशान कर रहा था। इस संबंध में वर्ष 2009 में भी पुलिस में राजेन्द्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी बेटी सीमा पिछले कुछ माह से गांव सुंदरहेटी में उन्हीं के पास रह रही थी। उसने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजेन्द्र ने ही उसकी बेटी सीमा को ऐसी दवाइयां दी जिसके कारण उसकी बेटी एचआईवी पीड़ित हो गई और आखिर में उसने दम तोड़ दिया। पिछली 24 अगस्त को सीमा उसके घर आई थी और तब उसकी हालत गंभीर थी। राजेंद्र द्वारा गलत दवाएं देने की वजह से ही सीमा की मौत हुई है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग
मृतका के पिता रामकिशन ने बेटी की मौत के लिए ससुरालजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उसने सीमा के पति राजेंद्र, सास गुड्डी और देवर, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार पुलिस से लगाई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। साल्हावास थाना पुलिस मृतका के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराएगी। इसको लेकर देर सायं तक कागजी कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed