फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will take the entire land of the park - DP Kaushik

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 6 की सड़कों में गड्ढों की भरमार, मिट्टी डालकर छिपा रहे नाकामी

Sat, 09 Sep 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Will take the entire land of the park - DP Kaushik
झज्जर। शहर के सेक्टर 6 की सड़क जर्जर हो चुकी है। सालों से लोग परेशान हैं। हालत ये है कि दुपहिया वाहन भी यहां से नहीं निकल पा रहे। शहरी विकास प्राधिकरण सड़कों के गड्ढो में मिट्टी डालकर नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब अब विभाग ने दावा किया है कि सड़क के लिए भेजा गया 3.73 करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। दाव है कि नवंबर या दिसंबर में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 6 की सड़कों की हालत के लिए कोई सुधार के लिए शहरी प्राधिकरण एवं विकास प्राधिकरण विभाग की ओर से 3 करोड़ 73 लाख रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा गया था। जोकि बनकर तैयार हो गया है हुड्डा के अधिकारियों ने बताया की नवंबर- दिसंबर तक सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर वासियों ने बताया कि सेक्टर की हालत सड़क की हालत बेहद खस्ता है। कई जगह से सड़क टूटी है। उसमें गहरे गड्ढे बने हैं। एक दो जगह तो सड़क किनारे से टूटी है और गहरा गड्ढ हो गया है ऐसे में वाहन इसमें गिर सकते हैं। काफी समय से ये टूटी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस कारण लोगों को हादसों का डर बना रहा है। लोगों का कहना है कि महंगे रेट में जमीन लेकर यहां रहते हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से परेशाननी और पछतावा होता है। सेक्टर वासियों का कहना है कि शहरी विकास प्रधिकरण के अधिकारी मिट्टी डालकर गड्ढे भरने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में ये निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर वासियों की प्रतिक्रियाएं
सेक्टर 6 की सड़क की हालत बिल्कुल खस्ताहाल हो चुकी है। महंगी जमीन खरीदकर यहां मकान बनाया लेकिन सड़क की बदहाली से परेशानी हो रही है। सेक्टर छह के विकास की अनदेखी की जा रही है।
जय सिंह पुनिया, प्रधान सेक्टर 6
सेक्टर के चारों तरफ बने किसी भी रास्ते से सेक्टर में प्रवेश करते ही सड़कों की हालत खस्ता व जर्जर है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद भी सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा महज खानापूर्ति से कम चलाया जा रहा है।
दिलबाग सिंह
सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता ही नहीं की सेक्टर में रह रहे हैं। काफी पैसा लगाने के बावजूद भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रामरती देवी ।
कई बार अधिकारियों से मिलने के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा सड़कें बनाने आश्वासन मिल चुका है लेकिन कुछ नहीं हो रहा। मिट्टी डाल दी जाती है तो कुछ दिन बाद निकल जाती है।

प्रेमवती देवी।
वर्जन:
सेक्टर 6 की सड़कों को बनाने के लिए 3 करोड़ 73 लख रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा गया था, जो की पास हो गया है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया व अन्य कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद नवंबर व दिसंबर महीने में काम शुरू होने की संभावना है।
पवन कुमार, अधीक्षण अभियंता शहरी एवं प्राधिकरण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed