फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will have to wait for winter now

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी सर्दियों के लिए करना होगा और इंतजार

Sun, 10 Nov 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for winter now
बहादुरगढ़। अभी ठंडक के लिए और इंतजार करना होगा। नवंबर का दूसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन लोगों काे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रातें भी ठंडी नहीं हो पा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 14 नवंबर के बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। इसके बाद कड़ी ठंड पड़ेगी। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर नवंबर महीने की शुरुआत में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाती है और इसके बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दियों की ठंड महसूस होती है। अभी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड शुरू नहीं हुई है। विशेषज्ञ ने बताया कि रविवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुुंध रह सकती है। इसके बाद 12 से 14 नवंबर के बीच तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 15 से 17 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री पर आ सकता है। 17 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed