{"_id":"64ff70aa7c89faae48083274","slug":"wild-line-team-rescued-the-cobra-that-entered-the-atm-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3430-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एटीएम में घुसे कोबरा को वाइल्ड लाइन की टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एटीएम में घुसे कोबरा को वाइल्ड लाइन की टीम ने निकाला
Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के धौड़ चौक पर स्थित एक निजी फाइनेंशियल बैंक के एटीएम में 2 दिन से ब्लैक कोबरा घुसा हुआ था। दहशत के कारण लोग यहां से नकदी निकासी नहीं कर पा रहे थे। बैंक प्रबंधन की सूचना पर वाइल्डलाइफ टीम पहुंचकर इसे पकड़ा।
सोमवार को वाइल्डलाइफ टीम के निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ब्लैक कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद भिंडावास झील के जंगल में ब्लैक कोबरा को सुरक्षित छोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि और साथ ही जिला वासियों से अपील की कोई भी घायल पशु पक्षी कहीं मिल जाता है तो वाइल्डलाइफ टीम को संपर्क कर उसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 98964 1169 जारी किया है जिस पर जिला वासी संपर्क कर घायल पशु पक्षियों के बारे में जानकारी दे सकते है । सांप वह अन्य जहरीले जीव के रेस्क्यू के लिए भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि वन्य जीव को मारने की बजाय रेस्क्यू टीम कर को बताएं ताकि वह सुरक्षित रह सके और पर्यावरण का पारिस्थितिक तंत्र भी संतुलित बना रहे है। उन्होंने बताया कि लगातार वाइल्डलाइफ टीम जिले के वन क्षेत्र में गश्त लगाती रहती है उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाइल्डलाइफ कोई जंगली पशुओं को मारता हुआ मिला तो उसे पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।