फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wife along with two youths got husband murdered

पत्नी ने दो युवकों के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wife along with two youths got husband murdered
आरोपियों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व टीम। - फोटो : Jhjhar
गुढ़ा गांव में 17 सितंबर को हत्या कर फेंके गए शव के मामले से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस जांच मृतक की पत्नी ही उसकी हत्या की षडयंत्रकारी निकली। उसने दो युवकों को बुलाकर अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया। हालांकि पुलिस मामले को घरेलू कलह को जोड़कर भी देख रही है जबकि हत्या को अंजाम देने वाले से युवक के साथ तीन साल पुराने संबंध भी बताए जा रहे हैं। वहीं मनोज के साथ करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से युवक का उसके घर पर आना जाना लगा रहता था। 16 सितंबर की रात को दोनों युवक मनोज को बाइक पर बैठा कर ले गए थे। उसके बाद से वह घर नहीं आया और अगले दिन उसका शव गुढ़ा गांव के खेतों में लावारिस हालत में मिला था। युवक का हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने पत्नी व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया जहां से महिला को न्यायिक हिरासत भेज दिया। वहीं दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में डीएसपी झज्जर विक्रांत भूषण ने बताया कि थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने वारदात के एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को डायल 112 के माध्यम से स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना दुजाना के अंतर्गत गांव गुढ़ा क्षेत्र में एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा है। जिस पर थाना दुजाना की पुलिस टीम व एसपी राजेश दुग्गल स्वयं भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लावारिस हालत में बरामद किए गए शव की पहचान मनोज कुमार निवासी सिलानी गेट झज्जर के तौर पर हुई थी। गिरफ्त में आए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने योजना बनाकर षड्यंत्र के तहत हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ चांद निवासी गांव नंदगढ़ जिला जींद व अमित निवासी गांव भावड़ जिला सोनीपत के तौर पर की गई। वहीं महिला आरोपी की पहचान मृतक की पत्नी निवासी झज्जर के तौर पर की गई। हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि घरेलू कलह के कारण मृतक की पत्नी ने अपनी पहचान के दो युवकों को झज्जर बुलाया। आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर मनोज की हत्या करने की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी युवक मृतक मनोज को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए थे। जहां गुढ़ा के पास खेतों में ले जाकर पूर्व योजना के अनुसार मनोज को पहले शराब पिलाई गई, फिर उसकी ईट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के पश्चात दोनों आरोपी युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई आरोपी महिला के साथ उसका पति मनोज अक्सर नशा करके मारपीट करता था। जिस कारण उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed