फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wife accused of murder, arrested along with partner

पत्नी की हत्या का आरोपी साथी सहित गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of murder, arrested along with partner
झज्जर। ढलानवास गांव में एक मई की रात को अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी को अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, एक देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में अनेक मामले दर्ज हैं। इनमें एक के खिलाफ छह व दूसरे के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों की पहचान महाबीर निवासी गांव मातनहेल व सुरेंद्र उर्फ पप्पू निवासी गांव टिकरी कलां दिल्ली के तौर पर की गई।
विज्ञापन

डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि एक मई को गांव ढलानवास में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के पश्चात दोनों आरोपी मौका से फरार हो गए थे। वारदात की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। वारदात के संबंध में दिनेश कुमार निवासी गांव ढलानवास की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में महाबीर निवासी मातनहेल व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी महावीर मृतक महिला का पति है। दोनों की करीब 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिनके दो बच्चे भी हैं। सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए पूरी वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन

उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मौके पर एक बाइक, एक देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी एवं मृतका के पति महाबीर ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी ने आपसी घरेलू विवाद व चरित्र संदेह के चलते अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। दोनों के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली के थाना मुंडका क्षेत्र में केबल नेटवर्क का काम करते हैं। आरोपी महावीर के खिलाफ छह व सुरेंद्र के खिलाफ 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों महाबीर निवासी मातनहेल व उसके साथी सुरेंद्र से प्राथमिक पूछताछ में आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ है।
आरोपियों पर ये मामले हैं दर्ज
1. आरोपी महाबीर ने अपने साथी सुरेंद्र के साथ मिलकर एक मई को गांव ढलानवास में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में थाना साल्हावास में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
2. आरोपी ने अपने साथी सुरेंद्र के साथ मिलकर तीन मई को अवैध हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में थाना मुंडका में मामला दर्ज है।
3. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुंडका दिल्ली में ही जानलेवा हमला करने के संबंध में 5 अप्रैल को आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था।
4. पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ हथियारों के बल पर लूटपाट करने के संबंध में बाबा हरिदास नगर थाना दिल्ली में अपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
5. दोनों आरोपियों ने 22 अप्रैल को जान से मारने की नीयत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में दोनों के खिलाफ थाना साल्हावास में अपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
6. दोनो ने 28 अप्रैल को दहशत फैलाने के नीयत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस के संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया था।

7. पकड़े गए आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ थाना मुंडका में वर्ष 2014 में अवैध हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज है।
8. आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ वर्ष 2014 में अवैध हथियार रखने का एक मामला थाना मुंडका में दर्ज किया गया था।
9. आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ वर्ष 2018 में मारपीट व लड़ाई झगड़े करने का एक मामला थाना मुंडका में दर्ज है।
10. आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ लड़ाई झगड़ा करने पर वर्ष 2020 में थाना मुंडका में निवारक कार्रवाई करने बारे रिपोर्ट दर्ज है।
11. आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ थाना मुंडका में वर्ष 2021 में दिल्ली के स्थानीय अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सीआईए झज्जर की ओर से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत झज्जर में पेश किया जाएगा। माननीय अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
- नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed