फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   who will be made sarpanch

चौधर किसकी आज लगेगी मुहर

Sun, 10 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Sun, 10 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
who will be made sarpanch
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रविवार 10 जनवरी को झज्जर व बहादुगढ़ खंड में वोट पड़ेंगे। प्रत्याशियों ने अंतिम दिन वोट जुटाने के लिए ताकत झोंक दी। वहीं प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा के साथ रवाना कर कमर कस लिया। पुलिस ने भी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन




प्रथम चरण में 3,12,688 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद व सरंपच पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा, जबकि पंचायत  समिति सदस्य व पंच पद का मतदान बैलेट बाक्स से होगा। सरपंच व पंच की मतगणना गांव में ही होगी और रविवार को मतदान संपन्न होने के कुछ देर बाद ही परिणाम आने लगेंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए पड़े वोटों की गिनती दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद 28 जनवरी को होगी। शनिवार को झज्जर खंड की ईवीएम व बैलेट बाक्स शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान परिसर से तथा बहादुरगढ़ खंड की ईवीएम व बैलेट बाक्स बहादुरगढ़ आईटीआई परिसर से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी पुलिस टीम सहित मतदान कराने के लिए गांव में रवाना की गई है।
विज्ञापन



प्रथम चरण में ये है तैयारी
-10 जनवरी को झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में 634 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे।
-बहादुरगढ़ खंड में 410 तथा झज्जर खंड में 224 बूथ हैं।
-झज्जर में 12 गांव अतिसंवेदनशील व 15 गांव संवेदशील घोषित किए गए हैं।
-बहादुरगढ़ में 24 गांव अतिसंवेदनशील व 21 गांव संवेदनशील हैं।
-झज्जर खंड कुल मतदाताओं की संख्या 128948 है, जिसमें महिलाएं 60264 हैं।
-बहादुरगढ़ खंड कुल मतदाताओं की संख्या 183618 हैं, जिनमें महिला वोटर 83723 है।
-दोनों खंडों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 2000 जवान तैनात किए गए हैं।
-चुनाव डयूटी पर 3 हजार कर्मियों को तैनात किया गया है।


ये हैं चुनाव मैदान में
-जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए कुल 139 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-पंचायत समिति की 60 सीट के लिए 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
-सरपंच की132 सीट पर 685 उम्मीदवार उतरे हैं।
-पंच पद की 585 सीट के लिए 1240 उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा।


ये भी जानें
दो गांवों रणखंडा व अमादल शाहपुर में सरपंच सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। पंच पद की 1473 सीट में से 888 पर सर्वसम्मति हो चुकी है। पंचायत समिति के 80 व जिला परिषद के 19 वार्डों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
झज्जर के इन गांवों में खास चौकसी
पंचायत चुनाव में झज्जर के 12 गांवों में खास चौकसी बरती जाएगी। ये गांव अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं और यहां छोटी सी बात पर भी विवाद भड़कने की आशंका रहती है। इन गांवो में सिलानी केसो, सिलानी जालिम, कलोई, असदपुर खेड़ा, बामनौला, ऊटलौदा, बधानी, पाटौदा, खेड़ी सुल्तान, महराना, सुलौधा व सिलाना शामिल हैं।

ये रखें ध्यान
-कब जाएं- चुनाव में सुबह 7:30 बजे से सांय 4 बजे तक वोट डाल सकते हैं।
-क्या लेकर जाएं-वोटर आईडी कार्ड या अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र
-क्या न लेकर जाएं-दूसरे की आईडी, मोबाइल फोन या चुनाव प्रचार सामग्री या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु।
-वोटर कार्ड न हो तो-पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, सरकार का अन्य कोई फोटो युक्त पहचान पत्र।
-यह बिल्कुल न करें-प्रत्याशियों के चुनाव सिंबल वाली पर्ची न लेकर जाएं, मतदान केंद्र के 200 मीटर की परीधि में वाहन न ले जाएं, शराब पीकर मतदान केंद्र में न आएं, केस दर्ज हो सकता है। सौ मीटर दायरे में मतयाचना करना प्रतिबंधित है।

अगर आपका वोट कोई दूसरा डाल गया तो...
यदि आपके मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही किसी ने आपका वोट दे दिया है तो आप पीठासीन अधिकारी को शिकायत करें। मतदान पहचान पत्र दिखाकर टेंडर वोट डाल सकते हैं। चुनाव में वोट डालने के लिए जरूरी हे कि आपका पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट अवश्य हो।



शराब की दुकानें बंद
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में आने वाली शराब की सभी दुकानें रविवार, 10 जनवरी को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। जिलाधीश डीसी ने पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 54 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में शराब की दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, क्लब व शराब के लिए अधिकृत स्थानों पर भी इस दौरान पूर्ण मनाही रहेगी।



डीसी की अपील, जरूर करें मतदान
डीसी अनीता यादव ने झज्जर व बहादुरगढ़ खंड के मतदाताओं से अपील की है कि वे पंचायती राज संस्थाओं के रविवार को होने वाले आम चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी मताधिकार का प्रयोग करते हुए करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का सही प्रयोग कर ग्रामीण विकास के क्षेत्र की सोच को ध्यान में रखते हुए सही उम्मीदवार का चुनाव करे और विकास की गति में सहभागी बनें।


पुलिस के 60 नाके
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस ने झज्जर, बहादुरगढ़ में नाकांबदी कर दी है। जिले की सीमाओं पर खास चौकसी बरती जा रही है। पुलिस ने 60 नाके लगाए हैं, साथ ही 70 पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त पर हैं। इसके अलावा पीसीआर, राइडर आदि पहले की तरह ही गश्त में लगी है। चुनाव में दो हजार पुलिस कर्मचारी ड्यूटी देंगे। पोलिंग पार्टियां सुरक्षित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed