फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Who was Nafe Singh Rathi: Abhay Chautala had handed over the responsibility of INLD state president

कौन थे नफे सिंह राठी: अभय चौटाला ने सौंपी थी इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, दो बार रहे विधायक

Sun, 25 Feb 2024 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

नफे सिंह राठी अभय चौटाला और ओम प्रकाश चौटाला के भरोसेमंद थे। हल्के में उनकी मजबूत पकड़ थी।

विज्ञापन
Who was Nafe Singh Rathi: Abhay Chautala had handed over the responsibility of INLD state president
नफे सिंह राठी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नफे सिंह राठी का हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। ऑल इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रहे हैं। नफे सिंह राठी एक बार रोहतक लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। नफे सिंह राठी 1996 से 2005 तक विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा परिवर्तन यात्रा की कर रहे थे अगुवाई
नफे सिंह राठी इन दिनों इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। वह अभय सिंह चौटाला के बहुत करीबी थे और उनके विश्वास पात्र भी थे। नफे सिंह राठी पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए राठी
नफे सिंह राठी ने दसवीं तक की पढ़ाई की थी, उसके बाद वे राजनीति में सक्रिय हो गए थे। माई नेता इनफोर्मेशन के अनुसार 2019 विधानसभा में चुनाव लड़ते समय वह 18 करोड़ 67 लाख 13,414 संपत्ति के मालिक थे। वहीं उनपर 6 करोड़ 96 लाख 70,358 की देनदारी थी। 2014 में उनकी संपत्ति 10 करोड़ 36 लाख 91,033 और देनदारी 6 करोड़ 88 हजार 400 रुपये की देनदारी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटलैंड में इनेलो के बड़े नेता थे नफे सिंह राठी, रोहतक लोकसभा से मिले थे 1.39 लाख वोट
हरियाणा की राजनीति का केंद्र रहे जाटलैंड में इनेलो ने नफे सिंह राठी के तौर पर बड़ा नेता खो दिया। राठी न केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, बल्कि रोहतक, सोनीपत व झज्जर जिले में दोबारा से पार्टी को खड़ा कर रहे थे। राठी न केवल दो बार बहादुरगढ़ से विधायक रहे, बल्कि 2009 के लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से 1 लाख 39 हजार वोट हासिल की थी।


इनेलो में फूट के बाद बिखर गई इनेलो, नए सिरे से खड़ा कर रहे थे राठी
2019 के चुनाव से पहले इनेलो बिखर गई। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अजय चौटाला के नेतृत्व में जजपा बनी, जिसके नेता दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। वहीं, दूसरे बेटे अभय चौटाला इनेलो को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। राठी की हत्या से पार्टी के लिए रोहतक, सोनीपत व झज्जर में कद्दावर नेताओं की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed