फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   While trying to save a car, a trolley collided with a bus and the vehicles caught fire

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार को बचाने के चक्कर में बसों से टकराया ट्राला, वाहनों में लगी आग

Fri, 22 Nov 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a car, a trolley collided with a bus and the vehicles caught fire
बहादुरगढ़। शहर में देवीलाल पार्क की पहली पुलिया के पास सेक्टर 6-7 के डिवाइडिंग रोड पर बुधवार की देर रात एक दुर्घटना हो गई। यहां एक कार को बचाने के चक्कर में डस्ट से भरा ट्राला सड़क किनारे बसों से टकरा गया। टक्कर लगते ही वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद से ट्राला चालक लापता है। इस दुर्घटना में कुल पांच वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दुर्घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्राला सेक्टर-6, 7 डिवाइडिंग रोड से रोहतक-दिल्ली रोड की तरफ जा रहा था। देवीलाल पार्क के पास कुछ दूरी पहले कट पर अचानक एक कार सामने आ गई। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया। कार को साइड मारने के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बसों से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद वाहनों में अचानक आग लग गई और तेजी से फैल गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। इसमें तीन बसें जल गई और ट्राले का केबिन भी जल गया। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हादसे में कार चालक की लापरवाही रही या ट्राला चालक की, ये जांच का विषय है। बताते हैं कि आग लगने से पहले ट्राला चालक उतर गया था, लेकिन वह कहां है, इसकी कोई सूचना नहीं है। वीरवार की सुबह भी वाहनों से धुआं उठता था। ट्राले में आग भी लगी हुई थी।
विज्ञापन


देवीलाल पार्क की पहली पुलिया के निकट रोहतक-दिल्ली रोड पर हुई इस भीषण दुर्घटना से हर कोई हैरान है। गनीमत यह रही कि तीनों बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई चोटिल नहीं हुआ है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। जल गए वाहन मालिकों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed