फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When wanted to catch the miscreants, people fired a pistol

बदमाशों को पकड़ना चाहा तो लोगों पर तान दी पिस्तौल, मची अफरा-तफरी

Thu, 22 Oct 2020 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
When wanted to catch the miscreants, people fired a pistol
हथियार लेकर बैंक में घुसे बदमाश(सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बैंक में हुई डकैती की वारदात के वे पांच मिनट मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को हमेशा याद रहेंगे। वारदात के समय वहां मौजूद हर किसी की दिलों की धड़कन बढ़ी हुई थी। बैंक के अंदर ही नहीं बाहर भी लोग सहमे हुए थे। बाहर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत जुटाई तो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी, जिससे वे पीछे हट गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों की ओर से पूरी सुनियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। मात्र चार से पांच मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो चुके थे। जबकि बैंक के अंदर बदमाश डेढ़ से दो मिनट ही रुके थे। बैंकों से ग्राहकों के पैसे निकालने, शहर और गांव में लोगों से पैसे छीनने की घटनाएं तो होती रहती हैं। लेकिन बैंक के अंदर घुसकर पूरे फिल्मी अंदाज हुई डकैती की वारदात से हर कोई स्तब्ध दिखाई दिया। बैंक से माछरौली थाना की दूरी महज करीब दो से ढाई किलोमीटर है। झाड़ली पीएनबी में भी हुई थी 13 साल पहले ऐसी ही वारदात
विज्ञापन


विज्ञापन


करीब 13 साल पहले झाड़ली के पंजाब नेशनल बैंक में भी इस प्रकार से ही बदमाशों ने दिन-दहाड़े हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। गार्ड की बंदूक छीन कर रेलवे लाइन के पास डाल दिया था और गार्ड के साथ मारपीट भी की गई थी। यहां से भी लाखों रुपये की लूट की गई थी। एक बार फिर से बदमाशों ने पीएनबी को निशाना बनाया है। इस बार माछरौली के बैंक में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बदमाशों के पास थे पिस्तौल, एक के पास था चाकू
पुलिस की पूछताछ के दौरान गार्ड ने सतेंद्र कुमार ने बताया कि तीन बदमाश पहले एक बाइक पर आए थे। दो उनके पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर आए थे। तीन बदमाशों के पास पिस्तौल और एक के पास चाकू था। एक बदमाश ने उसे आंख पर घूसा मारा, जबकि अन्य बदमाशों ने उसकी डबल बैरल बंदूक छीन ली। पुलिस ने मौके से तीन से चार खोल भी बरामद किए हैं। बदमाश केवल कैश काउंटर तक ही घुसे थे। लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच पाए।
प्रत्यक्षदर्शियों की प्रतिक्रिया
मैं बैंक के सामने चिनाई का काम कर रहा था जब युवक बाहर निकल कर जाने लगे तक उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्तोल तान दी। उसके बाद पीछे हट गए। तीन युवक बाइक लेकर बैंक तक पहुंचे थे। जबकि दो युवक बाइक सड़क पर खड़ी करके उनके पीछे से आए थे।

- अशोक कुमार।
पांचों बदमाश चेहरे पर काले रंग का कपड़ा बांधे हुए थे। पूरे फिल्मी अंदाज में आए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। जब उनके नजदीक पहुंचे तो पिस्तौल दिखाई। फिर पीछ हटते हुए 100 नंबर पर फोन किया। लेकिन किसी से बात नहीं हुई।
- बलबीर सिंह।
पांच पुलिस टीमों का गठन
एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा बदमाशों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसमें सीआईए झज्जर, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ और थाना माछरौली की टीम सहित डीएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपरोक्त मामले को सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच की जाएगी। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
वारदात किस प्रकार से हुई है, पुलिस अधिकारियों को बताया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया है।
- टीसी राणा, प्रबंधक, पीएनबी, माछरौली।

बैंक में जाते एसपी और डीएसपी।

बैंक में जाते एसपी और डीएसपी।- फोटो : Jhjhar

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed