फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When stopped from burning stubble, they tried to run over the team with a tractor, two were sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: पराली जलाने से रोका तो टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, दो को जेल भेजा

Wed, 27 Nov 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
When stopped from burning stubble, they tried to run over the team with a tractor, two were sent to jail
26jjrp13- बेरी। किसान द्वारा अ​धिकारी की क्षतिग्रस्त की गई गाड़ी। संवाद
बेरी (झज्जर)। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव चिमनी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली जलाने के लिए रोका तो युवकों ने टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब टीम वहां से जान बचकर भागने लगी तो खेत में पराली जला रहे किसान ने ट्रैक्टर से कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटनाक्रम की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी एसडीएम व विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर चिमनी निवासी अजीत व संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने बताया कि कृृषि विभाग की टीम को पराली जलाने की सूचना मिली थी। खंड कृषि अधिकारी अशोक रोहिल्ला व सुपरवाइजर नेत्रपाल, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन नवीन साइट चेक करने के लिए दुबलधन के खेतों के पास गए हुए थे। वहीं रास्ते में गांव चिमनी निवासी अजीत व संदीप खेत में पराली जला रहे थे। इसे विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक ने रोका तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने पराली जला रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया तो अजीत ने विभाग के अधिकारी रमेश को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और सिर में डंडों से वार किया। कृषि विभाग अधिकारी मौके से जान बचाकर अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो किसान ने ट्रैक्टर से कार को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार का पीछे का बंपर टूट गया और विभाग ने अधिकारियों ने मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांव चिमनी में पराली जला रहे किसानों को रोका तो किसानों ने टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब टीम के अधिकारी जान बचाकर गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो किसानों ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार का बंपर टूट गया। घटनाक्रम को लेकर बेरी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई। घटनाक्रम की सूचना उपमंडल अधिकारी व विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

अशोक रोहिल्ला, खंड कृषि अधिकारी, बेरी।


वर्जन

कृषि विभाग की टीम के सरकारी कार्य में बाधा डालने व टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने की शिकायत कृषि विभाग के अधिकारी ने दी है। शिकायत के आधार पर चिमनी निवासी अजीत व संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
प्रदीप दलाल, जांच अधिकारी, बेरी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed