फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When Chief Minister Nayab Saini presented the budget of the BJP government, along with political and social people, Sarpanches and youth also gave their reactions.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक बोले-आर्थिक तौर पर बजट कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
When Chief Minister Nayab Saini presented the budget of the BJP government, along with political and social people, Sarpanches and youth also gave their reactions.
फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 
बादली। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा सरकार का बजट पेश किया तो राजनीतिक, सामाजिक लोगों के साथ-साथ सरपंचों और युवाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पक्ष ने बजट में कई घोषणाएं बताई तो विपक्ष ने आर्थिक तौर पर कमजोर बजट बताकर सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन


बॉक्स

बजट से आम लोगों को कोई राहत नहीं, केवल आंकड़ों में उलझाने का प्रयास किया है। न तो व्यापार को बढ़ावा दिया और न ही कोई सरलीकरण किया गया है। किसानों को भी बिजली और पानी जैसी सुविधाओं पर बजट नहीं बढ़ाने से भी निराशा हाथ लगी है। बजट में महिलाओं को केवल सपना दिखाया गया है।
विज्ञापन


-कुलदीप वत्स, विधायक बादली।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देना सरकार का आधुनिकता की ओर एक नया कदम है। आने वाला समय एआई का है और युवाओं को इसके लिए तैयार करना एक साहसिक प्रयास है। हरियाणा पुलिस की नई भर्ती में 20% अग्निवीरो को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एडवोकेट रामवीर, मुंडाखेड़ा।

गांव के पंचायती भवनों को सुरक्षित रखने के लिए अलग से बजट तय करना सरकार का बड़ा कदम है। सामुदायिक पंचायत भवन और अन्य भवनों पर गांव के विकास पर लगने वाले कुल बजट का 5% लगाया जाएगा। इससे ग्रामीण सामुदायिक संपत्ति को बचाया जा सकेगा।
-संदीप, अध्यक्ष ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन।

गांव की कच्ची फिरनियों को पक्का करने का फैसला सरकार ने लिया है। इससे गांव के विकास को गति मिलेगी। सरकार की सोच है कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए गांव का विकास कराना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में पात्र परिवारों को 5 हजार परिवारों को प्लॉट देने की योजना एक कारगर कदम है।

-आनंद गुलिया, सरपंच महाग्राम बादली।

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

फोटो नंबर 71: संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article