फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When asked to take a separate room, his partner was beaten to death with a hammer

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग कमरा लेने के लिए कहने पर साथी को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतारा

Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
When asked to take a separate room, his partner was beaten to death with a hammer
स्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
बहादुरगढ़। शहर से सटे गांव सांखोल में बिहार मूल के एक युवक की हथोड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बांका जिले के गांव भरको के रहने वाले करीब 35 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। साथ रहने वाले एक युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरजीत दो भाइयों में बड़ा था और पिछले कुछ समय से यहां सांखोल गांव में किराये के मकान में रह रहा था। वह बिजली फिटिंग के लिए झिरी बनाता (दीवार में तोड़-फोड़ का कार्य) था। करीब डेढ़ महीने पहले वह अपने गांव से दीपक नाम के युवक को नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया था। उसे काम के साथ-साथ रहने को जगह और खाना भी उपलब्ध कराया। समय काफी हो जाने के चलते जब अमरजीत उसे कमरे और भोजन की अलग व्यवस्था करने के लिए कहने लगा तो यह बात दीपक को बहुत अखरने लगी। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर भी इसी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि तैश में आकर दीपक ने हथोड़े से वार कर दिया। जब वह दीवार कूदकर भाग रहा था तो अमरजीत की पत्नी ने उसे देख लिया। वह तुरंत कमरे के अंदर गई तो अमरजीत बेसुध अवस्था में पड़ा था। आसपास खून फैला हुआ था और नजदीक ही हथौड़ा पड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

गांव सांखोल में अमरजीत नाम के एक युवक की हत्या की गई है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक के साथ रहने वाले ही एक युवक पर हत्या का आरोप है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

-जितेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed