फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat sent to ration depot found rotten and soil found

Jhajjar-Bahadurgarh News: राशन डिपो पर भेजा सड़ा हुआ और मिट्टी मिला गेहूं

Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wheat sent to ration depot found rotten and soil found
बेरी के राशन डिपो में आए खराब अनाज को दिखाता हुआ व्यक्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेरी। कस्बा बेरी के वार्ड नंबर 6 में राशन डिपो पर उपभोक्ताओं को बांटने के लिए खराब गेहूं आने से कार्ड धारकों ने रोष जताया। कार्ड धारकों ने मांग की है कि जिन बैग में खराब गेहूं आया है, उसे बदलने की मांग की गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि जो गेहूं की सप्लाई इस बार हुई है, उसमें मिट्टी, मोटी-मोटी गांठ बनी हुई है। कई बैग में गेहूं तो साफ भी नहीं किया गया है। जो गेहूं आया है, वह खाने लायक नहीं है।
उपभोक्ताओं ने कहा कि जिस गोदाम से गेंहू सप्लाई किया है। उसके यहां के गेहूं की जांच की जाए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गेहूं के सीजन में हुई बारिश से मंडी में गेहूं सड़ गया था। सप्लाई में सड़े हुए गेहूं को मिक्स करके डिपो पर सप्लाई के लिए भेजा गया है। बेरी पाना छाज्याण निवासी संदीप कुमार का कहना है कि वार्ड नंबर 6 डिपो पिछले करीब 3-4 महीने से डिपो पर गेहूं की सप्लाई आ रही है, वह बिल्कुल खराब है।
विज्ञापन

कई बार इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से कह चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को उपभोक्ताओं को बांटने के लिए विभाग की तरफ से जो गेहूं की सप्लाई भेजी गई है, उन कट्टों में मोटी-मोटी गांठ बनी हुई है और गेंहू की सफाई भी नही कर रखी है। इस तरह के गेहूं का आटा खाने से कोई भी बीमार पड़ सकता है। खराब गेहूं की जांच करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप का कहना है कि खराब गेहूं आने को लेकर अधिकारियों से शिकायत करता हूं तो कोई सुनता नहीं। खराब गेहूं की सप्लाई के बारे में जब डिपो धारक सतबीर से बात की गई तो उनका कहना था कि शनिवार को कार्ड धारकों को गेहूं सप्लाई करने के लिए विभाग की तरफ से 82 कट्टे गेहूं भेजा गया था। पिछले 3-4 महीने से खराब गेहूं की सप्लाई आ रही है। डिपो पर करीब 200 कार्ड धारक हैं।
मातनेहल गोदाम से पहुंचा डिपो पर गेहूं

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिपो पर सप्लाई के पहुंचा गेहूं मातनहेल मंडी से आया है। सीजन के बाद करीब सवा दो लाख कट्टे बचे हुए थे, जिनको मातनहेल गोदाम में रखवा दिया गया था। उसी गेहूं की सप्लाई डिपो पर की जा रही है।


डिपो पर गेहूं की सप्लाई में कुछ कट्टों के खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। हमारा प्रयास रहता है कि गरीब परिवार के लोगों को बांटा जाने वाला गेहूं साफ-सुथरा हो। अगर उसके बावजूद भी अगर डिपो पर सप्लाई के लिए आया गेहूं खराब है तो उसको तुंरत प्रभाव से बदलवा दिया जाएगा। कार्ड धारकों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।

- ईश्वर सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed