फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather will change from today, yellow alert issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट किया जारी

Sun, 18 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, yellow alert issued
झज्जर। दो दिन से सुबह व शाम हल्की ठंड पड़ रही है। दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय गर्मियों वाली चुभन महसूस हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलेगा। बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने के अंत तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, क्योंकि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं। वर्तमान परिदृश्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर आज सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा में इस मौसम प्रणाली का असर 19-20 फरवरी के दौरान पंजाब से सट्टे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला पर अधिक देखने को मिलेगा। इसके अलावा पानीपत रोहतक झज्जर पर भी हल्का असर की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर 19-20 फरवरी के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 19-20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed