फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather will change again today and tomorrow, possibility of light drizzle on 29th also

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज और कल फिर बदलेगा मौसम, 29 को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again today and tomorrow, possibility of light drizzle on 29th also
झज्जर। जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम को मीठी ठंड महसूस हो रही है जबकि दोपहर को तेज धूप निकल रही है। शनिवार को दोपहर के समय हल्की बादलवाही भी देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ हवाओं की दिशा और रफ्तार से पारा की चाल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार बादलवाही देखने को मिल रही है। आने वाले दो तीन दिनों तक इलाके पर बादलवाही देखने को मिलेगी। क्योंकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने और साथ ही बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। दो विपरीत हवाओं के मिश्रण से मौसम का मिजाज बदल रहा है। हालांकि इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 25-26 फरवरी के दौरान केवल एक दो स्थानों पर बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा 29 फरवरी की रात्रि को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। साथ ही मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में एक से तीन मार्च के दौरान हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां, तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। सुबह एक बार फिर से हल्का धुंध कोहरा छाया रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed