{"_id":"645803db630fccd2a20e3956","slug":"weather-patterns-kept-changing-throughout-the-day-mercury-reached-41-degrees-jhjhar-news-c-17-1-146156-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, 41 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, 41 डिग्री पहुंचा पारा
Mon, 08 May 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 08 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को एक बार मौसम फिर बदला। दिन में तेज धूप रही। दोपहर में आंधी चली और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आज भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है।
रविवार की सुबह तेज धूप निकली थी। काफी अधिक गर्मी थी। दोपहर में मौसम बदला और हल्की आंधी शुरू हुई। इसके बाद फिर से आसमान में सूर्य देव तेज के साथ निकले। फिर से अचानक गर्मी महसूस हुई। शाम के समय फिर से मौसम ने करवट ली और पांच बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और हल्की बारिश शुरू हो गई। 10 मिनट तक यह चलती रही। बूंदाबांदी के दौरान ही सूर्य देव फिर आसमान में उभर आए और बूंदाबांदी रुक गई। अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। विक्षोभ के प्रभाव के चलते कल तक बादल छाए रहने की आशंका है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते ही पिछले दो हफ्तों के दौरान सामान्य से 200 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग अधिकारियों ने 8 मई के बाद मौसम साफ होने का अनुमान लगाया है। 10 मई के बाद तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।
प्रदूषण भी हुआ कम
इन दिनों प्रदूषण की स्थिति भी संतोषजनक है। रविवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 176 पर दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 137, गुरुग्राम का 190, नोएडा का एक्यूआई 154, पानीपत का 155, रोहतक का एक्यूआई 107 व सोनीपत का 115 एक्यूआई दर्ज किया गया। कुल मिलाकर सभी जगह हवा साफ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --