फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather is becoming favorable for Rabi crop, wheat sowing has increased

Jhajjar-Bahadurgarh News: रबी फसल के लिए अनुकूल हो रहा मौसम, गेहूं की बुआई में आई तेजी

Fri, 21 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Weather is becoming favorable for Rabi crop, wheat sowing has increased
फोटो 71: गेहूं की बुवाई करता किसान।
बादली। गेहूं बुआई के लिए जरूरी तापमान को ध्यान में रखते हुए किसानों ने कार्य में तेजी ला दी है। एक सप्ताह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड लगने लगी है। लेकिन खेती के लिए मौसम अच्छा हो गया है। खासकर गेहूं की बुआई के लिए यह मौसम उपयुक्त है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है जोकि गेहूं की बुआई अच्छा है।
विज्ञापन

बादली और देवरखाना पैक्स के अलावा बहादुरगढ़ के अधीन आने वाले कृषि रकबे में इस बार करीब 30 हजार एकड़ में गेहूं बुआई का लक्ष्य है। जिन खेतों में जलभराव के कारण खरीफ की खेती नहीं हो सकी, उन खेतों में भी इस बार पहले से गेहूं की बुआई की जा रही है। रबी की बुआई छठ के बाद से ही शुरू हो जाती है लेकिन इस बार जल भराव के चलते देरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

तीन चरणों में होती है गेहूं बुआई
- 20 नवंबर तक अगेती बुआई
- 5 दिसंबर तक मध्यम बुआई
- जनवरी के मध्य तक पछेती बुआई

अब गेहूं बुआई का उपयुक्त समय है। किसानों को अब देरी नहीं करनी चाहिए। अच्छी उपज के लिए मिट्टी अलमारी या छारिया न हो। खेत में स्वजनित पौधें नहीं होने चाहिए एवं जल निकास का अच्छा प्रबंध होना चाहिए। बीज को अच्छी तरह से तैयार करने के बाद बुआई करें। जरूरत के अनुसार सरसों में सिंचाई कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed