Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Waterlogging in the fields of Siddipur Lova, farmers' 100 acres of crops damaged

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्दिपुर लोवा के खेतों में जलभराव, किसानों की 100 एकड़ फसल खराब

Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the fields of Siddipur Lova, farmers' 100 acres of crops damaged
-फोटो 53 : खेतों में भरे पानी के बीच खड़े होकर यहां के हालात बारे बताते सिद्दिपुर लोवा कलां के क
बहादुरगढ़। गांव सिद्दिपुर लोवा कलां में करीब 100 एकड़ में पिछले काफी दिनों से जलभराव है। इससे किसानों में रोष है। खेतों में दो से ढाई फीट तक पानी भरा होने से धान, बाजरे की फसल बर्बाद हो चुकी है। इस तरह के यहां हालात बने हुए हैं उसे देखकर लगता है कि अब गेहूं और सरसों की बिजाई भी संभव नहीं है। किसानों ने कहा कि जलनिकासी को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार तक लगा चुके हैं मगर अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई है और न ही फसल नुकसान का मुआवजा मिला है।
विज्ञापन


किसान महावीर, सोनू, बाले, नीतू रवि, रिसाल, सत्तु, सुभाष, ज्ञानी, कपिल, संदीप, नन्हा, मुकुल का कहना है कि खेतों में कई-कई फीट जलभराव के कारण अब भूमि भी दलदल में बदल गई है। प्रशासनिक उदासीनता से उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है और पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री शीतल मान ने बताया कि बारिश का सीजन भी जा चुका है और फिर भी खेतों में कई-कई फीट तक पानी भरा है। जलनिकासी के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। खेतों में भरे पानी के चलते आसपास के रास्ते भी बदहाल हो चुके हैं जिससे किसानों का खेतों में पहुंचना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव की फिरनी में भी दो से ढाई फीट तक पानी भरा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रशासन तुरंत पंप लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और फसल खराब का सर्वे कराकर जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दें।

प्रशासन अभी नहीं जागा तो अगली फसल का चक्र भी पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट गहरा जाएगा। किसानों ने प्रशासन को चेताया कि जल्द इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के सभी किसान मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और तहसील और जिला मुख्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed