{"_id":"69a7429627b31d52ca0bd9cd","slug":"water-will-arrive-in-the-canals-on-march-5th-and-the-supply-will-last-for-16-days-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132405-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नहरों में पांच मार्च को आएगा पानी, 16 दिन तक चलेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नहरों में पांच मार्च को आएगा पानी, 16 दिन तक चलेगी सप्लाई
विज्ञापन
03jjrp12- झज्जर। जिले में स्थित जेएलएन नहर। संवाद
झज्जर। जिले की नहरों में पांच मार्च को पानी आएगा। इसके बाद 16 दिनों तक नहरों में पानी रहेगा। सिंचाई विभाग की तरफ से इस बार तीन हजार से 3200 क्यूसेक पानी नहरों में आने की उम्मीद जताई गई है।
जिले की जेएलएन नहर में करनाल के मुनक से पानी छोड़ा गया है। अब जेएलएन नहर में पांच मार्च की शाम को पानी पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद जेएलएन नहर से होते हुए अन्य छोटी नहरों में पानी जाएगा। इसके बाद इस पानी को जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मौजूद जलघरों तक पहुंचाया जाएगा।
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। जिलावासियों को ज्यादा पानी की आवश्यकता रहने वाली है। इस बार लोगाें को दुल्हेंडी के अवसर पर कम पानी मिलने की उम्मीद है क्योंकि दुल्हेंडी के अगले दिन जिले की जेएलएन नहर में पानी आएगा। इसके बाद जलघरों में पहुंचाए जाने के बाद घरों में सप्लाई होगा।
विज्ञापन
21 मार्च से नहरों में पानी बंद
21 मार्च को नहरों में पानी बंद हो जाएगा। इस दौरान इन 16 दिनों में ही जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सभी जलघरों में पानी भरा जाएगा। 21 मार्च के बाद अगले 24 दिन तक नहरों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। वहीं, कुछ स्थानों पर मौजूद जलघरों में पानी नहीं पहुंच पाता तो वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंप लगाकर जलघरों में पानी भरा जाएगा ताकि आगामी दिनों में लोगों को पानी को लेकर परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
वर्जन
नहरों में पांच फरवरी को पानी पहुंच जाएगा जिसके बाद पानी जेएलएन नहर से हाेते हुए छोटी नहरों में जाएगा। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से जलघरों में पानी भरा जाएगा। पांच से 20 मार्च तक जिले की नहरों में पानी चलेगा। इसके बाद अगले 24 दिनों तक नहरों में पानी बंद रहेगा।
सतीश कुमार जनावा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग झज्जर