{"_id":"5d239f5c8ebc3e6c926ab97b","slug":"water-supply-bahadurgarh-news-rtk5034547102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एक के बजाय डेढ़ घंटे होगी पेयजल की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एक के बजाय डेढ़ घंटे होगी पेयजल की सप्लाई
विज्ञापन
पिछले सात दिनों से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के लिए अब राहत की खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग के तीन टैंकों में पानी भर चुका है। इससे शहरवासियों को अब पेयजल की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने बताया कि सिंचाई विभाग के सहयोग से पेयजल के टैंक भर गए है। अब शहर में सुचारु रूप से पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अब एक की बजाय डेढ़ घंटे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीडब्ल्यूएस नहर में पानी न आने की वजह से सिर्फ एक टैंक भरा था। इससे शहर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत थी। लेकिन अब बीडब्ल्यूएस नहर में पानी आ गया है। एसडीओ का कहना है कि पहले की अपेक्षा अब नहर में 15 प्रतिशत पानी बढ़ गया है। इसके चलते तीन टैंक भर गए हैं। एसडीओ ने बताया कि टैंक नंबर एक और दो में ढाई फुट, तीन और पांच में तीन फुट से ऊपर पेयजल है। जबकि टैंक नंबर चार का पानी गंदा है। गंदे पानी को फिल्टर में डालने पर उसमें गंदगी जम जाती है। इस वजह मशीन काम करना कम कर देती है।
शहर में 30 एलएलडी पानी की जरूरत
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में 30 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। लेकिन इतना पेयजल नहीं आ रहा है। क्योंकि बीडब्ल्यूएस नहर कमजोर होने की वजह से 30 एमएलडी की जगह 17-18 एमएलडी पेयजल आ रहा। पिछले दिनों नहर में 12 एमएलडी पानी आ रहा था। इस वजह से शहर में पानी की किल्लत हो रही थी।
सिंचाई विभाग की मदद से बीडब्ल्यूएस नहर में 18 एमएलडी पानी आ गया है। इस वजह से तीन टैंक भर गए हैं। शहर के जिन इलाकों में पेयजल की किल्लत थी, वह दूर जो जाएगी। अब एक घंटे की बजाय डेढ़ घंटे तक पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।