{"_id":"57a0aea14f1c1b512f2b89af","slug":"water-problem-jhajhar-bhadurgarh-damage-water-supply-bahardurgarh-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने घर-घर जाकर की पानी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने घर-घर जाकर की पानी की जांच
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
water problem
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार मिल रही दूषित पेयजल की शिकायतों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान ले लिया है। मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने घर-घर जाकर पानी की जांच की। जांच के दौरान खामियां भी नजर आईं। अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से जनस्वास्थ्य विभाग में लगातार दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर शिकायतें जा रही थी। इन शिकायतों पर अब विभाग ने संज्ञान लिया है। शहर में सप्लाई हो रहे पानी की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगी। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीओ पारिख गर्ग व जेई नरेंद्र की टीम ने लंबी गली, जौहरी नगर सहित कई अन्य कालोनी में घर-घर जाकर पानी की जांच की। इस दौरान कुछ जगह पर खामियां भी नजर आईं। अधिकारियों की मानें तो बहुत से उपभोक्ताओं के कनेक्शन पुराने हो चुके हैं। गंदे पानी की समस्या का बड़ा कारण लीकेज है। प्रशासन अपनी ओर से लीकेज दूर कराने का प्रयास कर रहा है, उपभोक्ता भी समय-समय पर अपने कनेक्शनों की जांच कराएं। कालोनियों में मिलने वाली अधिकांश लीकेज की समस्या का कारण लोगों के खुद के कनेक्शन लीक होना पाया जा रहा है। एसडीओ पारिख गर्ग ने कहा कि बरसाती मौसम में सप्लाई में थोड़ी बहुत दिक्कत आ जाती है, लेकिन अब ट्रीटमेंट प्लांट्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है मामला
दरअसल, शहर में काफी समय से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। कई कालोनियां तो ऐसी हैं जहां पानी बेहद गंदा आ रहा है। लंबी गली, पुराना शहर व लाइनपार की जौहरी नगर सहित कुछ अन्य कॉलोनियों में दिक्कतें पैदा हो रही थी। पानी पीना तो दूर, बर्तन या कपड़े धोने आदि में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। खैर, अब विभाग ने मुहिम छेड़ दी है तो लोगों को उम्मीद है कि शहर में इस मुख्य समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन