फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   water problem in summer session

बहादुरगढ़ में गर्मियों में हो सकती है पानी की समस्या

Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
water problem in summer session
जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसमें पानी की खपत सर्दी के मुकाबले कहीं ज्यादा होगी। अबकी बार शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसके पीछे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बहादुरगढ़ में चल रहे किसान आंदोलन को मान रहे हैं। अधिकारियों का तर्क है कि यदि किसान आंदोलन लंबा चलता है तो पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी। फिलहाल पानी की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

तीन महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर पड़ाव में डटे हुए हैं। ऐसे में प्रतिदिन जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसानों के 15 किलोमीटर पड़ाव में 30 टैंकरों से सप्लाई दी जा रही है। लगभग डेढ़ लाख लीटर पानी की आपूर्ति किसानों के बीच हो रही है। बहादुरगढ़ की जनसंख्या करीब पौने दो लाख है। ऐसे में शहरवासियों को पानी देने के लिए बहादुरगढ़ में पानी की आपूर्ति चलती रहती है। अब गर्मियों के मौसम में किसानों के बीच भी सप्लाई जारी रहती है तो शहरवासियों के लिए गर्मी के मौसम में पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

शहरवासियों को सप्लाई देने के लिए बने हैं शहर में पांच टैंक
बहादुरगढ़ शहर में 31 वार्ड आते हैं। इनमें जन स्वास्थ्य विभाग और हुडा विभाग की तरफ से सप्लाई दी जाती है। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच टैंक बनाए गए हैं। इन टैंकों की कुल क्षमता 491 लाख गैलन पानी की है। जबकि प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी की सप्लाई विभाग की तरफ से 80 लीटर दी जाती है। जोकि काफी है। इन टैंकों में 100 लाख गैलन, तीन टैंकों में अलग-अलग 110 लाख गैलन, 161 लाख गैलन, 100 लाख गैलन पानी स्टोर किया जाता है। इसके बाद शहर में पानी की सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडब्ल्यूएस से होती है पानी की सप्लाई
बहादुरगढ़ के टैंकों में पानी की जीडब्ल्यूएस माइनर से किया जाता है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में बनी बीडब्ल्यूएस माइनर से यह पानी टैंकों में पहुंचता है। जबकि इसी के साथ बनी एक अन्य माइनर से हुडा के टैंकों में पानी पहुंचाया जाता है। इसके बाद शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
बहादुरगढ़ में तीन महीने से किसानों के पड़ाव में पानी की सप्लाई दी जा रही है। अभी सर्दी का मौसम लगभग बीत चुका है। गर्मियों के मौसम में किसान आंदोलन चलता है तो वहां पानी की सप्लाई बढ़ जाएगी। इसके बाद शहरी क्षेत्र में पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी। फिलहाल 30 टैंकों के जरिये आंदोलन में पानी सप्लाई किया जा रहा है। फिलहाल नहरों से भी पानी पूरी मात्रा में मिल रहा है। गर्मी बढ़ेगी तो पानी की समस्या हो सकती है।
-अनिल रोहिल्ला, एसडीई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed