फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water filled outside shops due to sewer overflow

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर ओवर फ्लो होने से दुकानों के बाहर भरा पानी

Thu, 22 Aug 2024 05:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Water filled outside shops due to sewer overflow
बहादुरगढ़। शहर की धर्मपुरा कॉलोनी में पखवाड़ा भर से सीवर ओवर फ्लो की समस्या गहराई हुई है। आलम यह है कि सीवर का गंदा पानी दुकानों के बाहर जमा हो रहा है। बरसात में तो समस्या और भी ज्यादा विकराल हो जाती है। लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अनेकों बार अवगत करा चुके हैं, मगर स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। यहां के निवासी गीत मिगलानी के अलावा अन्य ने बताया कि काफी लंबे समय से यहां सीवर ओवर फ्लो की समस्या गहराई है। सीवर बैक मार रहा है। जिससे सीवर का गंदा पानी दुकानों के बाहर जमा हो रहा है। इससे आसपास के एरिया में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। जहां नजर डालों वहीं गंदगी ही गंदगी नजर आती है। जिससे उनका यहां रहना तक दूभर हो गया। अगर यहीं हालात रहे तो यहां डेंगू व मलेरियां जैसी बीमारी फैलने में देर नहीं लगेगी, क्योंकि पानी में मक्खी मच्छरों पनप रहे है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ताकि यहां के लोग राहत की सांस ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed