फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ward wise draft voter list will be published on 17th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 को होगा वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

Wed, 11 Dec 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ward wise draft voter list will be published on 17th
झज्जर।बेरी नगर पालिका मतदाता सूची के पुन निरीक्षण प्रक्रिया के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने उपायुक्त प्रदीप दहिया व संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक में इन चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने कहा कि नगर पालिका बेरी के लिए मतदाता सूची के लिए पुन निरीक्षण नोटिफिकेशन जारी हो चूकी है। विधानसभा आम चुनाव 2024 मतदाता सूची को आधार मानकर इन चुनावों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। डीसी ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर तक संबंधित क्षेत्र में ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन से इस मतदाता सूची से संबंधित दावे में आपत्तियां मांगी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटान करेंगे। आगामी 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। इसके बाद 3 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निपटारा करते हुए 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बैठक में डीएमसी परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, नगर पालिका सचिव ललित गोयल के अलावा शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन



इन जगहों पर देख सकते हैं ड्राफ्ट मतदाता सूची
उपयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि बेरी नगर पालिका की मतदाता सूची विभिन्न कार्यालय प्रदर्शित की जाएगी। कोई भी नागरिक इन कार्यालय में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, संबंधित नगर पालिका के सचिव के कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संबंधित तहसील कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा मतदाता नगर पालिका बेरी में स्थापित इनफॉरमेशन एंड कलेक्शन सेंटर पर यह मतदाता सूची देख सकता है । उन्होंने बताया कि यह ड्राफ्ट मतदाता सूची जिला की अधिकृत वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed