फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Walking tour from Siddha Shri 108 Baba Kanshigiri Temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर से निकली पैदल यात्रा

Mon, 07 Oct 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Walking tour from Siddha Shri 108 Baba Kanshigiri Temple
झज्जर। तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है..चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..तेरा दर्शन पाना है.. कृपा जो हो तेरी दातीए हर साल ही आना है, आते हैं हर साल नवरात्रे माता के, आए नवरात्रे माता के, मेरी मां ने मुझे बुलाया चलो दरबार चलें.. प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु बेरी माता के दर्शन के लिए पैदल पहुंचे।
विज्ञापन

पैदल यात्रा के दौरान भक्ति गीत और जय माता दी जयकारे गूंजते रहे। मां के दरबार में आकर सभी ने बेरी वाली मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी पवन कौशिक ने कहा कि मां सबका उद्धार करती हैं। जो भक्त मां बेरी वाली के दर्शन करने आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन

इसी मंगल कामना के साथ पैदल यात्रा निकाली जाती है। मां के आशीर्वाद से भक्तों से सहयोग से चौथी बार पैदल यात्रा निकाली जा रही है। पैदल यात्रा में मां भगवती की झांकी भी सजाई गई। निकाली गई शोभायात्रा में मां भगवती की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व मां भगवती की ज्योत जलाकर पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर बाबा कांशीगिरि सेवा समिति की ओर से अश्विन मास नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रधान हिमांशु, सुधांशु हंस के नेतृत्व में सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर से मां भीमेश्वरी देवी बेरी मंदिर तक भक्तों ने पैदल यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा मंदिर से आरंभ होकर हनुमान मंदिर, डायमंड चौक, नेता जी सुभाष मार्केट, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, छिक्कारा चौक, भगवान विश्वकर्मा मंदिर मार्ग, भगवान परशुराम चौक, भास्कर कार्यालय एवं विश्वकर्मा चौक से होते हुए बेरी माता मंदिर आई। बेरी वाली माता की जय, भीमेश्वरी देवी की जय, प्रेम से बोलो जय माता दी जयकारे लगाते मां के दरबार में भक्तों ने माथा टेक अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पैदल यात्रा में मंदिर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, योगेश रंजन, सुभाष वर्मा, देवेश शर्मा, सुंदर वर्मा, विनोद भूटानी, लोकेश वर्मा, नयन हंस, पंकज भारद्वाज, भारत भूषण नंदा, हेमन्त वर्मा, राजेंद्र वधवा, अनिल-पूनम छाबड़ा, संगीता वर्मा, संताेष हंस, भावना काठपालिया, आशू, नारायणी सरदाना, वीना वर्मा, सृष्टि-यशिका रंजन, रिया-आशीष चावला, सक्षम वर्मा, लक्ष्य शास्त्री, धुव-आँचल-प्रिंस सेठी, मनोज तलवार, दिनेश दुजाना, रुद्र कौशिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed