{"_id":"6161e60c8ebc3e289d2eca6f","slug":"waiting-for-the-order-of-the-government-now-the-agent-will-buy-millet-jhjhar-news-rtk626559830","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेश का किया इंतजार, अब आढ़ती खरीदेंगे बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेश का किया इंतजार, अब आढ़ती खरीदेंगे बाजरा
विज्ञापन
अनाज मंडी में बाजरा तोलने के लिए कांटा लेकर आते श्रमिक।
- फोटो : Jhjhar
बाजरे की सरकारी खरीद के लिए नौ दिनों से इंतजार कर रहे किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है और अनाज मंडी में बाजरे को लेकर किसानों का आना शुरू कर दिया है। अब सरकार का इंतजार करने के बाद आढ़तियों की तरफ से बाजरे की खरीद की जाएगी। ई-नेम पोर्टल पर एक अक्तूबर अभी तक करीब 7 गेट पास मंडी प्रबंधन की ओर काटे गए हैं। अनाज मंडी में करीब 60 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। सरकार की तरफ से बाजरे की खरीद के लिए 2250 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, लेकिन आढ़तियों की तरफ से दिन्नी की नजफगढ़, रोहतक आदि मंडियों के रेट के हिसाब से बाजरे की खरीद की जाएगा। आगामी दिनों में काफी मात्रा में किसानों की ओर से मंडी में बाजरा लेकर आने की उम्मीद लगाई जा ही है। मंडी प्रबंधन की ओर से मुख्य गेट पर गेट पास काटने के लिए कर्मचारी को बैठाया गया है। बाजरा आवक के मद्देनजर मंडी प्रबंधन की ओर से बिजली-पानी व साफ-सफाई का इंतजाम किया गया है।
सरकारी ई-खरीद पोर्टल खुलने की अफवाहें दिन भर जारी रही। जिसके चलते दिनभर मंडी परिसर में किसानों की ओर से पूछताछ करने के लिए आढ़तियों के फोन बजते रहे। वहीं आढ़तियों की ओर से भी किसानों का समझाया गया की सरकारी पोर्टल बंद है ओर ई-नेम से ही आढ़तियों की ओर से खरीद की जा रही है। दिनों में सरसों व गेहूं की बिजाई की तैयारियों में जुटे किसान बाजरे को समर्थन मूल्य से कम रेट में बेचने को मजबूर हो रहे हैं और बाजरे की आवक मंडी में आने की शुरूआत हो चुकी है।
अनाज मंडी प्रबंधन की ओर से बाजरा खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ई-खरीद पोर्टल अभी बंद है। ई-नेम पोर्टल पर आढ़तियों की ओर से बाजरे की खरीद शुरू की गई है। मंडी प्रबंधन की ओर से फीस काटकर गेट पास दिए जा रहे हैं। - विजय सिंह, सह-सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से बाजरा खरीद शुरू करने के लिए इंतजार किया जा चुका है। अब आढ़ती आसपास की मंडियों के रेट पर बाजरा खरीदेंगे। - सतबीर सिंह मल्हान, प्रधान, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।