फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Voter awareness posters will be put up at bank branches and ATM booths

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक शाखा व एटीएम बूथ पर लगेंगे मतदाता जागरूकता पोस्टर

Wed, 17 Apr 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness posters will be put up at bank branches and ATM booths
झज्जर। बैंक शाखा और एटीएम बूथ पर मतदाता जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे। यहां लोगों से मतदान की अपील की जाएगी। एडीसी एवं स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक में एडीसी ने कहा कि बैंकों की ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शाखाएं हैं, ऐसे में मतदान व वोट बनवाने को लेकर चल रहे अभियान में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं व एटीएम बूथ में वोटर जागरूकता हेतु सामग्री लगने के निर्देश दिए। एडीसी ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी सभी नागरिकों को शामिल होते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी अपने आसपास के लोगों को मतदान करने व एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed