{"_id":"6995aca79b1973a0bd0bd655","slug":"volunteers-made-villagers-aware-about-road-safety-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121257-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेविकाओं ने ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेविकाओं ने ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : शिविर के दौरान गांव बामनौली में जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए हुए गांव बामनौली में चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर का बुधवार को दूसरा दिन रहा। स्वयंसेविकाओं ने दिन की शुरुआत विभिन्न प्रकार की ड्रिल, एनएसएस गीत व वंदे मातरम गीत द्वारा की।
इसी के साथ स्वयंसेविकाओं ने चौपाल प्रांगण में श्रमदान किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में छात्रा नेहा ने बाजी मारी। वहीं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा इंंचार्ज सत्यप्रकाश ने यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। बताया कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग अपंग हो जाते हैं।
इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर गांव बामनौली में ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा पर आधारित डिजिटल पुस्तक भी वितरित की।
विज्ञापन
पूर्व एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर दिव्या बंसल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और समस्याओं को हल करने की क्षमता देती है। यह केवल एक तकनीक नहीं बल्कि भविष्य की नींव है, जो हमारे काम करने, सीखने और बातचीत करने के तरीके को लगातार बदल रही है।
शिविर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, दूसरा मुस्कान, तीसरा मेघा, पूजा और तन्नु व आभा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. अन्नू शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। शिविर में टीम सदस्य दिव्या बंसल, सुनीता रानी व रेखा मौजूद रहे।