{"_id":"65f5f6e08a4fa342ac0e7634","slug":"villagers-upset-due-to-lack-of-drainage-of-dirty-water-in-dubaldhan-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108744-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुबलधन में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुबलधन में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान
Sun, 17 Mar 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
गांव दुबलधन पाना घिक्याण में सिवाना मार्ग पर गली में गंदा पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को पर
बेरी। गांव दुबलधन पाना घिक्याण में सिवाना मार्ग पर गली में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी को लेकर कई बार गांव के सरपंच को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
ग्रामीण राजेश, काले, सतीश, जयकिशन, मुन्नी, सुमन ने बताया कि सिवाना मार्ग पर स्थित घिक्याण पाने में पिछले कई माह से गंदे पानी की निकासी नही हो रही है। गंदे पानी की निकासी न होने से बुजुर्गों व बच्चों को गली में आने-जाने में दिक्कत होती है। गली में गंदा पानी खड़ा होने से बुजुर्गों का तो गिरने का भय रहता है। ग्रामीण बिजेंद्र ने बताया कि गली में गंदे पानी की निकासी न होने को लेकर सरपंच को कई बार मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। गली में गंदा पानी खड़ा होने से गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का भी डर रहता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाना चाहिए।
वर्जन
सिवाना मार्ग पर स्थित गली में गंदे पानी की निकासी का मामला संज्ञान में आया है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, दुबलधन घिक्याण