फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   VICE PRESIDENT PROTEST AGAINST IN JILA PRISAD MEETING

Jhajjar-Bahadurgarh News: उपप्रधान सहित कई पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

Tue, 12 Mar 2024 11:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
VICE PRESIDENT PROTEST AGAINST IN JILA PRISAD MEETING
जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों की जानकारी न देने के आरोप लगाकर बाहर निकले पार्षद
विज्ञापन

-पार्षद बोले-पिछले बोर्ड के कार्यकाल में हुए कार्यों का अब तक हो रहा भुगतान
-किए गए भुगतान और विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की
फोटो-21, 22
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सोमवार को जिला परिषद हाउस की बैठक में विकास कार्याें की जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए उपप्रधान सहित पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने की। इसमें सीईओ जिला परिषद सुभिता ढाका भी मौजूद रही। बैठक के दौरान पार्षदों ने उनके वार्डों में हो रहे विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत काम हो चुके हैं जिस पर जिला पार्षद भड़क गए। वार्ड नंबर-5 से जिला पार्षद संजय दलाल ने कहा कि हम एक साल की विकास कार्यों की रिपोर्ट मांग रहे हैं कि उनके वार्डों में क्या काम हुए हैं। अधिकारियों के पास कोई रिपोर्ट नहीं है। कोरम पूरा कराने के लिए जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। विकास के लिए आई धनराशि को खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। उनके वार्डों में काम लटकाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन कागजों में कहता है कि 90 प्रतिशत काम हो गया, लेकिन ग्राउंड पर काम कुछ नहीं हुआ। कुछ पूछा जाता है तो जवाब नहीं दिया जाता। जिला पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछली टर्म में हुए कार्यों की राशि उनकी पास करवाई जा रही है, जो गलत है। अधिकारी जो 90 प्रतिशत विकास कार्य होने की बात कह रहे हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। उनकी इस बात पर अन्य पार्षद भी खडे़ हो गए और रिपोर्ट मांगी, लेकिन उनको रिपोर्ट नहीं दी। इस पर कई पार्षद बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए। पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन और सीईओ मनमर्जी कर रहे हैं।


बैठक में जो रिपोर्ट कार्यों की मांगी गई है, वह नहीं दी गई। इसलिए सभी पार्षद बहिष्कार कर बाहर आ गए हैं। विकास कार्यों की जानकारी बैठक में जिला पार्षदों को दी जाए।
विज्ञापन

राजीव, उपप्रधान जिला परिषद, झज्जर


पिछले एक साल से कोई काम वार्डों में नहीं हो रहा है। तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। आने वाले समय में कोई काम होंगे, यह भी उम्मीद नहीं है।
रवि, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर-2


वर्जन
आज कोरम न पूरा होने की वजह से बैठक को रद्द कर दिया गया है। अब दोबारा से बैठक की तिथि रखी जाएगी। किसी पार्षद ने बैठक का बहिष्कार नहीं किया है। सभी पार्षदों को विकास कार्यों की जानकारी दी जाती है। आनलाइन प्रक्रिया है और सबके सामने जानकारी होती है। सभी आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभिता ढाका, सीईओ, जिला परिषद, झज्जर

वर्जन
आज बैठक बुलाई थी, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया है। बैठक में जिला पार्षदों में काम न होने को लेकर रोष था। टेंडर लगने के बाद काम नहीं हो रहे है। जल्द दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।
कप्तान बिरधाना, चेयरमैन, जिला परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed