{"_id":"64eba691146ed660db0417c4","slug":"vehicle-thief-gang-active-in-the-city-two-creta-stolen-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-1998-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में वाहन चोर गिरोह सक्रिया, दो क्रेटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में वाहन चोर गिरोह सक्रिया, दो क्रेटा चोरी
Mon, 28 Aug 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब अलग-अलग स्थानों से दो और क्रेटा गाड़ी चोरी हो गई हैं। वाहन मालिकों ने सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत देकर वाहनों की बरामदगी व चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायकर्ता सेक्टर-6 निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि शाम को उसने अपनी क्रेटा गाड़ी मकान के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो गाड़ी वहां से नदारद थी। आसपास के एरिया में गाड़ी को तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। वहीं सेक्टर-6 निवासी पंकज गोयल की भी क्रेटा गाड़ी चोरों के हाथ लग गई। पंकज गोयल के अनुसार वह सेक्टर-6 में किराये पर रहता है। उसने अपनी गाड़ी रात को गली में खड़ी की थी। सुबह करीब 6 बजे देखा तो उसकी गाड़ी वहां से गायब थी। आसपास गाड़ी के बारे में पूछताछ भी की, मगर कुछ पता नहीं चला। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इन दो गाड़ियों के अलावा सेक्टर-2 में किराये के मकान में रहने वाले दहकौरा निवासी एक व्यक्ति भी पिछले दिनों क्रेटा गाड़ी चोरी हो गई थी। चोरी यह घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी और चोरी हुई है। ऐसे में सेक्टरों से अभी तक चार क्रेटा गाड़ी चोरी हो चुकी हंै। चोरों द्वारा क्रेटा गाड़ी को निशाना बनाया जा रहा है। उधर सेक्टरों में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है।