फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Vatsalya' is searching for uncomfortable motherhood

Jhajjar-Bahadurgarh News: असहज मातृत्व खोज रहा ‘वात्सल्य’

Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Vatsalya' is searching for uncomfortable motherhood
18jjrp20- झज्जर। बस अड्डे पर बंद पड़ीं दुकानें। यहां पर कोई वात्सल्य कक्ष नहीं है। संवाद - फोटो : mathura
झज्जर। सार्वजनिक स्थलों पर माताओं के लिए अपने शिशुओं को दुग्धपान कराने के लिए काेई व्यवस्था नहीं है। इस कारण दुग्ध पिलाने वाली माताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर शिशुओं को दुग्धपान कराने के लिए कई जगह व्यवस्था नहीं है। माताओं को खुले में साड़ी या चुन्नी की ओट में अपने नवजात को दुग्धपान कराना पड़ रहा है। मातृत्व भाव का सम्मान करते हुए हालांकि आमजन ऐसे में अपनी नजरें फेर लेता है लेकिन प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर अनदेखी किए बैठा है। कुछ साल पहले रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय पर शिशु स्तनपान कक्ष ‘वात्सल्य’ बनाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कहीं नहीं बनाए गए।
विज्ञापन


ट्रेन व बसों में प्रतिदिन हजारों महिलाएं यात्रा करती हैं। इनमें से कई ऐसी महिलाएं होती हैं, जिनके साथ दुधमुंहे शिशु होते हैं। बस स्टैंड व स्टेशन पर कई बार माताओं को अपने बच्चों को दूध पिलाना पड़ता है। ऐसे में कुछ माताएं तो ओट ढूंढकर स्तनपान कराती हैं वहीं कुछ को मजबूरन पब्लिक के बीच में ही दुग्धपान कराना पड़ता है। ऐसे में माताएं असहजता का सामना करती हैं। झज्जर के बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और लघु सचिवालय में कहीं भी वात्सल्य कक्ष नहीं बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह होने के बावजूद नहीं कक्ष

शहर के बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और लघु सचिवालय में सभी जगह वात्सल्य कक्ष बनाने के लिए जगह है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कहीं इसे नहीं बनवाया गया है।
--------
बस स्टैंड पर अभी वात्सल्य कक्ष की सुविधा नहीं हैं। यदि मांग आती हैं तो बस स्टैंड पर काफ़ी स्पेस हसि, वहां बना दिया जाएगा।
दीपक कुमार, ट्रैफिक मैनेजर, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed