फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vaccination program of pregnant women and children

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम

Thu, 21 Nov 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vaccination program of pregnant women and children
फोटो 72: महिलाओं को टीकाकरण की जानकारी देती स्वास्थ्यकर्मी।
बादली। याकूबपुर गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कार्यकम का आयोजन किया किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता देवी ने छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए, जिनमें टेटनस, गलघोटू, काली खांसी, टी.बी., निमोनिया और खसरा प्रमुख तौर पर रहे। आशा वर्कर सुनीता, प्रेम, धनवंती और कौशल्या ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जन्म से लेकर 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए और समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सत्यवती ने महिलाओं को बताया कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खाने चाहिए ताकि बच्चा स्वस्थ पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed