फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vaccination centers set up at 9 locations, 428 vaccinated

9 स्थानों पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र, 428 को लगाए टीके

Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vaccination centers set up at 9 locations, 428 vaccinated
कर्मचारी को कोरोना बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में कोरोना के टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम तक 428 स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों को टीके लगाए गए हैं। फिलहाल तक करीब 2000 स्वास्थ्यकर्मी टीके लगवा चुके हैं। वीरवार को जिले में 9 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया है। वहीं शनिवार को तीन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 5707 कर्मचारियों को प्रथम चरण में टीके लगाए जाने हैं। विभाग की तरफ से कर्मचारियों के नजदीकी क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र बना कर टीके लगाने का कार्य किया जा रहा है। टीमों को शुक्रवार को 900 कर्मचारियों को टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया व अन्य अधिकारियों ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाते हुए अपने सामने भी टीके लगवाए। जिले में शनिवार को बादली, मांडोठी और बिरोहड़ में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का नहीं मिला कोई नया मामला
जिला में शुक्रवार की शाम को विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में कोई भी कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। जबकि चार लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के मात्र 8 मामले बचे हैं। इनमें से चार लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि चार लोगों को घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। जिले में कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में इजाफा होकर 102 पहुंच गया है। शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निरंतर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। इस अभियान को पीएचसी स्तर तक लेकर जाएंगे।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed