फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Urea, DAP and wheat seeds are being distributed to the farmers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों को यूरिया, डीएपी व गेहूं का बीज किया जा रहा वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Urea, DAP and wheat seeds are being distributed to the farmers.
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में इफकों केंद्र पर यूरिया और 44 नंबर दुकान पर डीएपी और यूरिया किसानों को वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के कृषि एवं कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से किसानों को पछेती किस्म का गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र पर रविवार को 500 बैग यूरिया पहुंचा था जिसमें से सोमवार को 100 बैग यूरिया किसानों को वितरित किया गया है। इसके अलावा अनाज मंडी में स्थित 44 नंबर दुकान पर करीब एक सप्ताह पहले 300 बैग डीएपी पहुंचा था जिसमें से अब तक 100 बैग डीएपी किसानों को वितरित किया गया है।
विज्ञापन

डीएपी लेने के लिए अब कम किसान ही पहुंच रहे है। इसके अलावा 44 नंबर दुकान पर शनिवार को 1500 बैग यूरिया पहुंचा था जिसमें से अब तक 200 बैग यूरिया किसानों को वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से किसानों को पछेती किस्म का गेहूं का बीज वितरित किया जा रहा है। गेहूं का बीज लेने के लिए अब कम किसान ही दुकान पर पहुंच रहे हैं।
हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर अभी करीब 250 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ है। आने वाले किसानों को शांतिपर्ण तरीके से गेहूं का बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed