फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar over stopping Punjab farmers at Tikri border

बहादुरगढ़: पंजाब के किसानों को टीकरी बॉर्डर पर रोकने पर हंगामा, माहौल गर्माता देख दिल्ली में प्रवेश दिया

Mon, 22 Aug 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:46 AM IST
सार

संगरूर जिले के 30 किसान दो वाहनों में सवार थे। माहौल गर्माता देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दिल्ली में प्रवेश दिया। किसान दिल्ली में प्रवेश की जिद पर अडे़ थे। अब वो दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में ठहरेंगे।

विज्ञापन
Uproar over stopping Punjab farmers at Tikri border
टीकरी बार्डर पर दिल्ली के चार थानों की पुलिस ने संभाली व्यवस्था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को रविवार देर शाम टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने किसानों की बसों को वापस हरियाणा की ओर भेज दिया। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होता देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बसों को दिल्ली में प्रवेश दे दिया।

विज्ञापन


पंजाब के संगरूर से दो स्कूल बसों में सवार होकर 30 से ज्यादा किसान देश की राजधानी दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पुलिस ने किसानों के नाम और मोबाइल नंबर नोट कर गाड़ी को यू-टर्न दिलवा दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें किसानों को राजधानी में प्रवेश नहीं कराने के आदेश हैं, लेकिन किसान घर जाने के बजाय टीकरी बॉर्डर पर ही जम गए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब 10 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों ने किसानों की बसों को रास्ता दे दिया और दोनों बसें दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन


अभी तो सिर्फ सरकार को चेताने आए हैं
दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन के लिए किसानों के कई जत्थे ट्रेन से पंजाब के फिरोजपुर से बहादुरगढ़ पहुंचे। इनमें अधिकतर किसान भाकियू सिद्धपुर से जुड़े हैं। हालांकि देर शाम तक ये शहर में ही डटे थे। स्थानीय पुलिस फिलहाल शांत है लेकिन इन पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि संभावना है कि ये जत्थे सोमवार तड़के दिल्ली निकल सकते हैं। उधर फिर से किसान आंदोलन की घोषणा के चलते स्थानीय लोगों और व्यापारी भी चिंतित हैं। उन्हें डर है कि कहीं फिर से आंदोलन शुरू हो गया तो दिक्कतें हो सकती हैं। किसानों का कहना है कि अभी तो सिर्फ सरकार हो चेताने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed