फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar in Kharhar Gram Sabha, Sarpanch and Secretary accused of completing quorum with fake signatures

Jhajjar-Bahadurgarh News: खरहर ग्राम सभा में हंगामा, सरपंच-सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Kharhar Gram Sabha, Sarpanch and Secretary accused of completing quorum with fake signatures
फोटो-61: बहादुरगढ़ के गांव खरहर की ग्राम सभा की बैठक में हंगामा करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। गांव खरहर में ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों व सरपंच पति के बीच जमकर हंगामा हुआ। बैठक साध्यान पाना चौपाल में मंगलवार को हुई। ग्रामीणों ने सरपंच व ग्राम सचिव पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कोरम पूरा करने और पंचों को बैठक की समय पर सूचना न देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैठक में सरपंच के बजाय उनके पति की ओर से ग्रामीणों से बहस करने के आरोप लगे हैं। ग्राम सचिव सुमन गुलिया ने ग्रामीणों व पंचों के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बैठक की सूचना मुनादी के माध्यम से सभी को दी गई है।
विज्ञापन

आगे कहा कि कुछ पंच व ग्रामीण जान-बूझकर सरपंच व उनके पति के साथ बहस कर रहे थे। रही बात कोरम की तो बैठक में पर्याप्त संख्या में ग्रामीण थे जिनकी मौजूदगी में विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य एजेंडे भी पास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खरहर के पंच अमित, राजरानी, सुनील, हरीश, अंजलि, जोगेंद्र आदि का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से ग्रामसभा बैठक की लिखित सूचना नहीं दी जा रही और न ही बैठक में बुलाया जाता है। कागजों में उनकी मौजूदगी दिखाकर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कोरम पूरा कर बैठकों को सफल दर्शाया जा रहा है।
पंचों ने मांग उठाई कि अब तक दिखाई गई सभी ग्राम सभा बैठकों के दस्तावेजों की जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पंचायत फंड पर रोक लगाई जाए। मंगलवार को बुलाई बैठक में भी सरपंच व ग्राम सचिव समय पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण इंतजार करते रहे।
करीब डेढ़ घंटा बाद दोनों पहुंचे और उनसे जवाब मांगा तो सरपंच पति बेवजह हंगामा करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर ग्राम सचिव सुमन गुलिया कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। सरपंच पिंकी देवी ने भी ग्रामसभा में एक शब्द नहीं बोला।

इस दौरान बैठक में सरपंच पति के हस्तक्षेप करने और ग्रामीणों से बहस करने से स्थिति और बिगड़ गई जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया। इस कारण बैठक में भारी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article