फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Untouchability has to be abolished

छुआछूत को करना होगा समाप्त

Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Untouchability has to be abolished
बहादुरगढ़। टीचिंग इंटर्नशिप कर रहीं वैश्य बीएड कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस वर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम ..रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना.. है। इंटर्नशिप कर रही द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास और विकास के संसाधन उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर पोस्टर भी बनाए। प्रशिक्षु अध्यापिकाओं ने बताया कि सामाजिक न्याय यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी वर्ग, नस्ल, जाति, लिंग, स्थान की वजह से विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए। यह तभी संभव है जब समाज से बुराइयां को समाप्त किया जाए। लोगों को समान शिक्षा के अवसर दिए जाएं। छुआछूत को लोग आज भी मानते हैं। इसके कारण आज भी लाेंगों में दूरियां हैं। इस दूरी को खत्म करके हम सब को मिलकर आगे बढ़ना है। इस कार्यक्रम का आयोजन लीगल सेल व महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed