{"_id":"685da557cb9d8a9cd903a101","slug":"union-bank-gave-insurance-money-of-rs-1-croreunion-bank-gave-insurance-money-of-rs-1-crore-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123276-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यूनियन बैंक ने दी एक करोड़ रुपये की बीमा धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यूनियन बैंक ने दी एक करोड़ रुपये की बीमा धनराशि
Fri, 27 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
26jjrp10- झज्जर। यूनियन बैंक की तरफ से नरेश कुमार के परिवार को चेक प्रदान करते हुए। स्रोत- बैंक
झज्जर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जहाजगढ़ निवासी नरेश कुमार के परिवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एक करोड़ रुपये की बीमा धनराशि प्रदान की गई। 18 अक्तूबर 2024 को हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा बिजली विभाग मातनहेल में कार्यरत जहाजगढ़ निवासी नरेश कुमार व उनकी पत्नी की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।
नरेश कुमार का वेतन खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की झज्जर शाखा में संचालित था। चूंकि यूनियन बैंक सभी प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी वेतन खातों पर 25 लाख से एक करोड़ तक का बीमा कवरेज प्रदान करता है। इस प्रकार जब नरेश के परिवार ने बैंक में संपर्क किया तो शाखा प्रबंधक ने तुरंत उन्हें बीमा राशि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की।
इसके अलावा वांछित दस्तावेजों के आधार पर बैंक की तरफ से 23 मई 2025 को कुल एक करोड़ रुपये की बीमा धनराशि नरेश के परिवार को प्रदान की गई। इस पर नरेश कुमार के परिवारजनों ने भावुक होते हुए बैंक का आभार प्रकट किया।