{"_id":"61fae3773b8dc251f057868d","slug":"uninterrupted-power-supply-exercise-started-in-summer-bahadurgarh-news-rtk63732859","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की कवायद शुरू
-सिटी-1 डिवीजन में लगाये जा रहे ट्रांसफार्मर, किया जा रहा डबल सर्किट
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गर्मी के मौसम में शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अभी से कवायद तेज कर दी है। गर्मी में ओवरलोड व अन्य तकनीकी कारणों से बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मरों में आने वाले फाल्टों से बचने के लिए निगम अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। शहरी वन डिवीजन में कई जगहों पर लोड को देखते हुए नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। कई बिजली के खंभों पर लाइनों को डबल सर्किट किया जा रहा है।
निगम के उपमंडल अभियंता शहरी-1 डिविजन राहुल वर्मा ने बताया कि गर्मी के सीजन में ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की समस्या रहती है। इसलिए जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों व लाइनों पर लोड अधिक रहता है वहां प्राथमिकता के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने की कोशिश की जी रही है। जिन जगहों पर लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ में जिन लाइनों पर पुरानी केबल लगी हुई हैं उन्हें बदला जा रहा है। जहां नए बिजली के खंभों की जरूरत हैं वहां लगाए जा रहे हैं। ठेकेदार व आउटसोर्सिंग के जरिए निगम अधिकारियों की देखरेख में काम चल रहा है। निगम की टीमें लगातार फील्ड में रहकर फीडर वाइज लोड के हिसाब से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। बिजली निगम की मेंटेनेंस टीमें सीजन को ध्यान रखते हुए अभी से ट्रांसफार्मरों व लाइनों की देखरेख में जुट गई हैं।सिटी वन डिवीजन बहादुरगढ़ में टीमों ने मेंटेनेंस पर जोर दिया गया है। 15 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं और 15 और लगाए जाएंगे। विवेकानंद नगर, सांखोल, बराही रोड, परनाला समेत कई अन्य जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। मंडी फीडर पर भी काम चल रहा है। इस फीडर पर 10 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
..........वर्जन
सिटी डिवीजन-1 में डीएस एनडीएस समेत बिजली के साढ़े 13 हजार कनेक्शन हैं। बिजली आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के लिए निगम की ओर से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। 15 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए गए हैं। अन्य स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। साथ में मौजूदा ट्रांसफार्मरों को डबल सर्किट किया जा रहा है। -राहुल वर्मा, एसडीई, सिटी-1 डिविजन, बहादुरगढ़