{"_id":"6089b5378ebc3e245c610736","slug":"unidentified-collision-killed-two-bike-riders-one-found-corona-infected-jhjhar-news-rtk606426723","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
झज्जर। जैतपुर गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए एक युवक व फोटोग्राफर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर तो दूसरे ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक का सामान्य अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दूसरे युवक का रोहतक पीजीआई में जब कोरोना टेस्ट किया गया तो वह कोरोना संक्रमित मिला है। इसकी वजह से इसके शव का पोस्टमार्टम फिलहाल नहीं हुआ है। जब तक मृतक की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी, उस समय तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई मे रखा गया है। युवक फ ोटोग्राफर को बाइक पर उसके गांव छोड़ने के लिए जा रहा था, उसी दौरान जैतपुर व न्यौला गांव के बीच वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हिसार जिले के मंडी आदमपुर निवासी साहिल पुत्र साधू राम जैतपुर गांव में मंगलवार को अपने साथी की शादी में आया हुआ था। जब वह महेंद्रगढ़ जिले के करीरा गांव निवासी फोटोग्राफर कृष्ण पुत्र वेदपाल को उसके गांव छोड़ने के लिए जा रहा था तो उनकी बाइक को जैतपुर व न्यौला गांव के बीच देर रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे साहिल की मौके पर मौत हो गई व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से कृष्ण को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब रोहतक पीजीआई में उसका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया तो वह संक्रमित पाया गया है। इसकी वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जब तक शव की पोस्टमार्टम कोरोना निगेटिव नहीं आएगी उस समय तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
दो युवकों की मौत की सूचना मिली थी। एक की मौत मौके पर वहीं दूसरे की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान हुई है। एक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जबकि दूसरे के शव का कोरोना संक्रमित होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- रूपेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, सुबाना।