फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ultrasound started again in Civil Hospital after a month, relief to patients

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में एक माह बाद फिर शुरू हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started again in Civil Hospital after a month, relief to patients
झज्जर। सिविल अस्पताल में लगभग एक माह बाद फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए। सिविल अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट लगभग एक माह की छुट्टी पर गए हुए थे। अब उन्होंने सिविल अस्पताल में दोबारा ज्वाॅइन कर लिया है। इससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अप्रैल में सोनाेलॉजिस्ट एक माह की छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सिविल अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पताल के साथ करार किया हुआ था। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल में करवाए जा रहे थे, लेकिन अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में मरीजों को 800 से एक हजार रुपये की राशि निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर खर्च करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अब सिविल अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट के दोबारा ज्वाइन करने पर मरीजों ने राहत की सांस ली है। अब सिविल अस्पताल से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। प्रतिदिन 60 से 70 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे मरीजों को जानकारी मिलेगी, वैसे ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज आना शुरू हो जाएंगे और उनको बाहर निजी केंद्रों पर नहीं जाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed