फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   UG final counseling ends, 645 seats remain vacant

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूजी की अंतिम काउंसिलिंग खत्म, खाली रह गईं 645 सीट

Sat, 26 Jul 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
UG final counseling ends, 645 seats remain vacant
झज्जर। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए अंतिम काउंसिलिंग की तिथि भी खत्म हो गई है। इसके बावजूद जिले के कॉलेजों में इस बार सीटें खाली गई हैं। राजकीय नेहरू कॉलेज में भी 50 प्रतिशत से अधिक सीटें इस बार खाली रह गई हैं। खास बात है कि बीए की सीट हर साल जितनी भर जाती थी, उतनी अब तक नहीं भर सकी हैं।
विज्ञापन

राजकीय नेहरू कॉलेज की बात करें तो अकेले कॉलेज में 1200 सीटें हैं, जिसमें से इस साल अब तक 555 सीटें ही भर सकी हैं जबकि 645 सीट खाली रह गई हैं। इस बार सबसे कम दाखिले बीकाॅम और बीएससी फिजिकल साइंस में हुए हैं। कॉलेज में बीकाम की 140 सीटें हैं जबकि यहां पर दाखिले इस बार 32 विद्यार्थियों ने ही लिया है और 108 सीटें खाली गई हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार से बीए में कुल 480 सीट हैं, जिसमें से 313 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं और 167 सीट खाली गई हैं। बीबीए में कुल 80 सीट हैं, जिसमें से 53 सीट भरी हैं और 27 सीट खाली गई हैं। बीकाॅम में कुल 140 सीट हैं, जिसमें से 32 भरी और 108 खाली रह गई हैं। बीसीए में कुल 80 सीट हैं, जिसमें से 68 भरी हैं और 12 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी लाइफ साइंस में कुल 80 सीट हैं, जिसमें से 41 भरी हैं और 39 खाली हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 300 सीट हैं, जिसमें से 29 सीट भरी हैं और 271 खाली हैं। बीएससी गणित में कुल 40 सीट हैं, जिसमें से 19 सीट भरी हैं और 21 खाली हैं।


पीजी के लिए 108 आवेदन आए
राजकीय नेहरू कॉलेज में 8 कोर्साें के लिए अब तक कुल 108 आवेदन आए हैं। इसमें 57 आवेदन सत्यापन के लिए आए हैं, जिसमें से 52 का सत्यापन हो चुका है।


जिले में कई सरकारी कॉलेज हैं, जो आसपास है। इसलिए आसपास के क्षेत्र का विद्यार्थी शहर में नहीं आता बल्कि आसपास ही दाखिले ले रहा है। दिल्ली से सटे होने के कारण भी कई विद्यार्थी बाहर पढ़ने में रुचि दिखा रहे हैं। इसलिए इस बार दाखिले कम हैं।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, राजकीय नेहरू कॉलेज, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed