{"_id":"67cdf4de995358abc00eb94c","slug":"udid-of-6904-divyangjan-is-pending-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-119455-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 6904 दिव्यांगजन के यूडीआईडी लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 6904 दिव्यांगजन के यूडीआईडी लंबित
Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में 6904 दिव्यांगजन ऐसे हैं, जिन्होंने यडडीआईडी कार्ड नहीं बनवाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने भी दिव्यांगजनों से यूनीक आईडी बनवाने की अपील की ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड (यूडीआईडी) बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके अलावा जिन दिव्यांगजनों की यूडीआईडी बनी हुई है, उन्हें भी अपनी यूडीआईडी की परिवार पहचान पत्र से मैपिंग करवाना जरूरी है। किसी भी सीएससी सेंटर से यह प्रक्रिया करवाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र और प्रमाण पत्र दोनों के रूप में कार्य करता है। इसके माध्यम से वे दिव्यांग पेंशन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे बनवाएं यूनीक कार्ड
जिला समाज कल्याण विभाग ने बताया कि स्वावलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, संबंधित दिव्यांगजन को हर बुधवार नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन के बाद पात्र दिव्यांगजन को उनका यूडीआईडी कार्ड जारी कर दिया जाएगा।