फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths from Bahadurgarh and one from Jhajjar arrested, taken on remand for three days

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के दो और झज्जर का एक युवक काबू, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Bahadurgarh and one from Jhajjar arrested, taken on remand for three days
रोहतक। गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान बहादुरगढ़ निवासी साहिल व नितिन और झज्जर निवासी जयपाल के रूप में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने एक मार्च को शिकायत दी थी कि वह अपने बेटे सचिन, पुत्रवधू मोनिका व दो पौत्र के साथ पंजाब के संगरूर स्थित शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। जाते समय लाखनमाजरा के पास खाना खाने के लिए के रुक गए। खाना खाकर जब सचिन गाड़ी में बैठने लगा तो कार में सवार होकर तीन युवक आए और सचिन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 25 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, इसमें 15 से ज्यादा गोली सचिन को लगी जबकि एक गोली दर्शना के पैर में लगी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के नेपाल बार्डर से दो युवकों को काबू किया था, जो छह दिन के रिमांड पर है। पुलिस आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed